फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Liquor shops in Delhi remain closed on October 9 and 10

दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगे शराब ठेकों के शटर: आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश, ये बताया अचानक फैसले का कारण

Thu, 08 Oct 2026 06:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 06:35 PM IST
सार
Register For Event

यह फैसला मौजूदा स्थिति और दिल्ली पुलिस से प्राप्त इनपुट के आधार पर सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है।

विज्ञापन
Liquor shops in Delhi remain closed on October 9 and 10
दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार ने मौजूदा हालातों और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शराब के ठेकों को बंद करने का यह कदम दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर एक एहतियाती उपाय के रूप में उठाया गया है।   

विज्ञापन

 

Trending Videos

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध
दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 9 और 10 अक्तूबर को सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों द्वारा कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर आया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।   

भारी पुलिस बल तैनात
सीजेपी के इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 20,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है, और लोगों से किसी भी अनधिकृत सभा में शामिल होने से बचने की अपील की गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed