{"_id":"60f7e20b8ebc3e79ba3c7311","slug":"ghaziabad1626857995","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश के लिए लापता बहनों के पिता से गाड़ी मांगने वाला दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दबिश के लिए लापता बहनों के पिता से गाड़ी मांगने वाला दरोगा सस्पेंड
गाजियाबाद। लोनी की एक कॉलोनी से बीते 20 जून को लापता हुई दो बहनों की तलाश में दबिश देने के लिए पीड़ित पिता से गाड़ी मांगने वाले दरोगा लव कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि उत्तराखंड में दबिश देने जाने के लिए दरोगा लव कुमार ने दोनों बहनों के पिता से गाड़ी का इंतजाम करने को कहा था। साथ ही आने-जाने, ठहरने और खाने-पीने का खर्च भी पीड़ित पिता ने ही उठाया था। खर्च वहन करने के लिए पीड़ित पिता को अपनी दो गाय बेचनी पड़ी थीं। संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा को मामले की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अमित पाठक ने बुधवार को दरोगा लव कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रचलित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।