Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध हालात में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत

संदिग्ध हालात में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली-मेरठ हाईवे असालतनगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक आरके पांडे ने सूचना दी कि एक मरीज की हालत बिगडऩे पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके  पर और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ ने बताया कि मृतक अनुज कुमार(30)पुत्र रामोतार निवासी इंद्रापुरी ब्रहमपुरी मेरठ का रहने वाला था। बताया कि वह दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। मृतक अधिक नशा करने का आदी था। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनुज की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
--------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed