Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नंदोई ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने की मारपीट

नंदोई ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने की मारपीट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीडऩ किया गया। नंदोई ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने एसएसपी से शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीडि़त विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब पांच साल पहले उसका निकाह गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुरालीजन दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के कई बार समझाने के बावजूद आरोपी उसका उत्पीडऩ करने लगे। पीडि़ता का आरोप है कि बीते दिनों ससुराल में उसको अकेला देखकर उसके नंदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शौर शराबे पर पड़ोसियों को आते देखकर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीडि़ता ने ससुरालीजनों को घटना के बारे में बताया तो उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed