Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव खैतलपुर भांसौली निवासी नजाकत अली ने देहात कोतवाली में तहरीर  दी। जिसमें उसने बताया कि कुछ समय पूर्व ही उसने अपनी पुत्री रूबीना का निकाह देहात कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट वाली गली निवासी युवक रियाजुल हसन पुत्र शरीफ हसन के साथ किया था। निकाह में मायके की ओर से हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया गया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीडऩ किया जा रहा था। पीडि़ता के पिता ने बताया कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने मांगे पूरी न होने पर उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपियों ने उसे ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। देहात कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed