Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, पांच लाख हड़पे

जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, पांच लाख हड़पे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर दो भाईयों से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। दोनों भाईयों को रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी रविंद्र कुमार ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया था कि डिबाई निवासी दो आरोपी रिश्तेदारों के द्वारा उन्हें जमीन दिलाने का झांसा दिया गया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का झांसा देकर आरोपियों ने उनसे और उनके भाई से पांच लाख रुपये ले लिए। जब, उन्हें ठगी का पता चला तो उनके द्वारा रुपये वापस मांगे गए। जिसके बाद आरोपी पहले तो उन्हें टालते रहे। इसके बाद बीते दिनों आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed