{"_id":"60533acc8ebc3e8c942f12bd","slug":"ghaziabad1616067276","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईएल में कैंटीन के खाने का बहिष्कार कर कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ विरोध","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीईएल में कैंटीन के खाने का बहिष्कार कर कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ विरोध
विज्ञापन
सीईएल में कैंटीन के खाने का बहिष्कार कर कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ विरोध
विज्ञापन
- धरने के पांचवे दिन कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की सीईएल कंपनी के कर्मचारियों का बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। इस बीच यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने दोपहर के समय में कैंटीन के खाने का बहिष्कार किया। इसके बाद सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और मुख्य गेट पर विरोध में नारेबाजी की।
यूनियन के पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त कर्मचारी संगठन के बैनल तले कर्मचारी यूनियन निजीकरण के खिलाफ सीईएल बचाओ अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को यूनियन के विरोध प्रदर्शन का पांचवा दिन था। जहां कर्मचारियों और अधिकारियों ने कैंटीन में खाने का बहिष्कार किया शाम को मुख्य द्वार पर बैठक हुई। इसमें कामरेड टीके थॉमस ने कहा कि अन्य दिनों की भांति आज भी लंच समय में सभी कर्मचारी कंपनी के बाहर आए और केंद्र सरकार की निजीकरण को लेकर तैयार नीति का जबरदस्त नारेबाजी के साथ विरोध किया। रामविलास छोकर ने लोगों से कहा हमारी लड़ाई अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए है। सभी कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान मुकेश कुमार भारती, जगपाल, देवेंद्र गाबा और सत्येंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
-----------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन
