{"_id":"60520c6c8ebc3edc076e0d4e","slug":"ghaziabad1615989868","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश मौत प्रकरण: परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने की दी तहरीर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राकेश मौत प्रकरण: परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने की दी तहरीर
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी में दो दिन पूर्व हुई युवक राकेश की मौत के मामले में खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि आरोपी पक्ष के द्वारा झगड़ा कर मारपीट की गई और आरोपी पक्ष ने राकेश के खिलाफ ही तहरीर भी दे दी थी। जिसके चलते युवक राकेश ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी निवासी राजेश पुत्र बिजेंद्र ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया है कि गत 16 मार्च की शाम को उसके भाई राकेश (23) के साथ गांव के ही सुर्जन द्वारा झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने राकेश के खिलाफ की देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी जिससे वह अवसाद में था, इसके चलते उसके भाई राकेश ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुर्जन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
