Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया। साथ ही जानलेवा हमला भी किया। बाद में आरोपी शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार कालोनी निवासी हर्षित कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसकी बहन प्रतिभा की शादी मथुरा के राहुल पुत्र इंद्रेश के साथ हुई थी। शादी में उनके द्वारा हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया गया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग करते हुए उसकी बहन प्रतिभा का उत्पीड़न करने लगे। विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि बीते दिनों ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होते देखकर विवाहिता प्रतिभा के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed