Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अधिवक्ता के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की अभद्रता, दी हत्या की धमकी

अधिवक्ता के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की अभद्रता, दी हत्या की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक अधिवक्ता की कार रूकवाकर उनसे गाली-गलौच की। साथ ही दोनों आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आवास-विकास प्रथम कॉलोनी निवासी अधिवक्ता हर्षवर्धन दीक्षित ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 12 मार्च को सुबह करीब 10.15 बजे उनके अधिवक्ता पिता राकेश दीक्षित कार से कहीं जा रहे थे। आवास-विकास प्रथम में ही बाइक पर आए दो लोगों ने अपनी बाइक को उनके पिता की कार के सामने लगा दिया। कार रूकवाने के बाद दोनों आरोपियों ने उनके पिता से गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed