{"_id":"60520b7f8ebc3e593b402419","slug":"ghaziabad1615989631","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण का आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने चार लोगों पर उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। जब पीड़ित पिता ने आरोपी पक्ष से शिकायत की तो उनसे गाली-गलौच कर धमकी दी गई। देहात पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च की सुबह उसकी 17 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उनके द्वारा सभी संभावित स्थानों, नाते रिश्तेदारी और उसकी सहेलियों के घर पर पुत्री को तलाश किया गया। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस पर पीड़ित पिता द्वारा आरोपी के पिता से शिकायत की गई, लेकिन उनके द्वारा अपने पुत्र का बचाव करते हुए उनसे ही गाली-गलौच कर हत्या की धमकी दी। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गुड्डू, बबलू, जीतू और सुरेश मास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
