{"_id":"60520b588ebc3ec89a5c609e","slug":"ghaziabad1615989592","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रदर्शनी : डीएम ने किया उद्योग मंडप का शुभारंभ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिला प्रदर्शनी : डीएम ने किया उद्योग मंडप का शुभारंभ
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव में मंगलवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने उद्योग मंडप का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां विभिन्न उत्पादों आदि के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत उद्योग विभाग द्वारा उद्योग मंडप प्रदर्शनी लगाई गई है। उद्योग मंडप प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उद्यमियों द्वारा अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार एवं बिक्री के उद्देश्य से स्टॉल लगाए गए हैं। डीएम ने स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पादों के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों द्वारा प्रदर्शनी में आकर अपने मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों का लाभ उठाया जा सके। इसके बाद डीएम ने जिला प्रदर्शनी परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जानकारी हासिल की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह, उपायुक्त उद्योग योगेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
