Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राजकुमार वाहन चालक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

राजकुमार वाहन चालक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो लगा सकते हैं
विज्ञापन
राजकुमार वाहन चालक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित - चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़े वाहन चालक संघ की नई कार्यकारिणी गठित हो गई। इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। राजकुमार को अध्यक्ष व अजय चौहान को मंत्री चुना गया। इस चुनाव के अधिकारी अर्बन मलेरिया-फाइलेरिया कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि वाहन चालक संघ की एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें वर्तमान कैबिनेट का कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे भंग किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी को लेकर चुनाव पर चर्चा की गई। सभी वाहन चालकों के बीच समहमति बनी कि संघ का चुनाव निर्विरोध कराया जाए और एक पद पर एक ही व्यक्ति आवेदन करे। इसके बाद अध्यक्ष पद पर राजकुमार, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, मंत्री अजय चौहान, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, आय-व्यय निरीक्षक कौशल कुमार व संयोजक प्रेम सिंह को निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी में नरेश कुमार, अमरीश कुमार, किशोर कुमार व राजीव कुमार सदस्य बनाए गए। नई कार्यकारिणी गठित होने पर सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने पदाधिकारियों को बधाई दी। ------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed