Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
- जागरूकता के साथ ही छात्राओं को वितरित किए गए सैनेटरी पैड माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लायंस क्लब अपराजिता की ओर से आर्य शिक्षा निकेतन स्कूल में छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच सैनेटरी पैड भी वितरित किया गया।
इस दौरान डा. मोनिका अग्रवाल ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए, टीन एज के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में बताया। इसके साथ ही डा. स्वाती ने भी छात्राओं को विभिन्न महिला संबंधी बीमारियों की जानकारी दी और अपनी सेहत के प्रति हमेशा जागरूक रहने को कहा। डा. स्वाती ने कहा कि साफ-सफाई का ख्याल रखने से कई बीमारी दूर हो जाती हैं। इस मौके पर क्लब की पदाधिकारी अलका जैन एवं अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed