Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिव्यांग शिक्षक ने लगाया प्रधानाचार्य और स्टाफ पर मारपीट का आरोप

दिव्यांग शिक्षक ने लगाया प्रधानाचार्य और स्टाफ पर मारपीट का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज में तैनात दिव्यांग शिक्षक ने प्रधानाचार्य समेत कालेज स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जबकि, एक अस्थाई शिक्षक ने दिव्यांग शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसके साथ ही पीडि़त दिव्यांग शिक्षक ने एक दरोगा पर भी थाने में गाली गलौच का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दिव्यांग शिक्षक अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब १० बजे अपने मोबाइल से प्राइवेट शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर की फोटो ले रहे थे। इस दौरान एक प्राइवेट शिक्षक ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी प्रधानाचार्य समेत पूरे स्टाफ ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी ओर मोबाइल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, दूसरी ओर स्कूल में तैनात अस्थाई शिक्षक प्रमोद ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिव्यांग शिक्षक से क्लास रूम में जाने को कहा था, जिस पर वह आग बबूला हो गए। साथ ही पीडि़त के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इस दौरान आरोपी ने प्रधानाचार्य को अपशब्द कहे। दोनो शिक्षक तहरीर लेकर थाने पहुंचे। पीडि़त दिव्यांग शिक्षक अशोक कुमार का आरोप है कि थाने में मौजूद एक दरोगा ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभ्रदता कर दी। उक्त दरोगा के सामने दोनो पक्षो ने हंगामा किया। अशोक कुमार ने उक्त दरोगा की एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
कोट दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच स्कूल में ही मारपीट होना सामने आया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अरुणा राय, कोतवाली प्रभारी औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दोनों शिक्षको के बीच पहले गाली गलौज हुई। उसके बाद दोनों आपस मे भीड़ गए। मुझ पर मारपीट का आरोप निराधार है। - सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज, औरंगाबाद
तीन बार हुआ हमला पीडि़त दिव्यांग शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उन पर अब से पहले कालेज परिसर में ही तीन बार हमला हो चुका है। जिसका हर बार समझौता हो जाता था। प्रधानाचार्य समेत स्टाफ अपनी मनमानी पर उतारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed