Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरजू के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

आरजू के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
स्याना। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में गत रविवार देर शाम युवक आरजू की तीन लोगों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या का मामला तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था। लेकिन, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में रविवार को युवक आरजू की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अथर, कासिब और फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। परिजनों ने रुपयों के लेन-देन का विवाद बताया था। पुलिस ने मामले में जल्द ही आरेापियों की गिरफ्तारी की बात कही थी। लेकिन, 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। गिरफ्तारी न होने के विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने स्याना तहसील मुख्यालय पहुंचकर मंगलवार को प्रर्दशन किया। साथ ही खानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। लोगों द्वारा नामजद हत्यारोपियों के खुलेआम घूमने व तीन दिन गुजरने पर भी गिरफ्तार न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है व लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ गांव में तनाव भी है। मृतक आरजू के भाई शादाब का कहना है कि तीन दिन गुजरने के बाद भी खानपुर पुलिस नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है बल्कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे पूरे गांव में उनका भय व आतंक का माहौल है। लोगों द्वारा तीनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है। लोगों द्वारा स्याना में सीडीओ की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस में भी पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बदूद खां, आसिफ खां, फैजान खान, आजाद खां, कमरूजमा, जुल्फकार अली खां, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
कोट  नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे। - अलका सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed