Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सदर की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में कुल १३ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों के समक्ष जो भी शिकायतें आएं उनका निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की कुल १३ शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से २ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। इस मौके पर तहसीलदार सदर मलखान सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed