Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सार्वजनिक शौचालय के लिए इंदिरापुरम में लगेंगे बैनर-पोस्टर

सार्वजनिक शौचालय के लिए इंदिरापुरम में लगेंगे बैनर-पोस्टर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय के लिए इंदिरापुरम में लगेंगे बैनर-पोस्टर
विज्ञापन
- हस्ताक्षर अभियान में व्यापारी मांग रहे लोगों से समर्थन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग को लेकर सोमवार को न्यायखंड-2 और न्यायखंड-1 में इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस बीच 50 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर शौचालय की मांग को समर्थन दिया। वहीं,काला पत्थर रोड पर व्यापारियों ने बैनर-पोस्टर लगाने की योजना बन रही है।
इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय की मांग को लेकर चल रहे अभियान के दूसरे दिन न्यायखंड-2 और न्यायखंड-1 में लोगों ने हस्ताक्षर किए। सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक चले इस अभियान में 50 से अधिक से लोगों ने अपना समर्थन दिया। जिसमें व्यापारियों ने भी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की वकालत की। किशोर ठाकुर और व्यापारी प्रमोद कुमार का कहना है कि अब अभियान के दूसरे चरण में काला पत्थर रोड पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की जाएगी। जिससे जीडीए के अधिकारी शौचालय बनाने की मांग को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर इंदिरापुरम के लोगों को राहत दें।
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed