Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आंदोलन के दौरान नहीं काटेंगे किसानों की बिजली

आंदोलन के दौरान नहीं काटेंगे किसानों की बिजली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान नहीं काटेंगे किसानों की बिजली
विज्ञापन
- विद्युत कर्मचारी संगठनों का एलान, बिल वसूली भी नहीं होगी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। किसान आंदोलन के बीच विद्युत निगम के अभियंता संघ ने बड़ी घोषणा की है। संघ ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। विद्युत कर्मी आंदोलन जारी रहने तक न तो किसी किसान की बिजली काटने जाएंगे और न ही किसी किसान से बिल की वसूली की जाएगी।
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स  फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के बिजली अभियंताओं के संगठन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने कृषि कानूनों  और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 की वापसी की मांग के लिए पिछले सात दिनों से संघर्षरत किसानों को समर्थन देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव विकास शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 का ड्राफ्ट जारी होते ही देश के बिजली इंजीनियरों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। इस बिल में इस बात का प्रावधान है कि किसानों को बिजली टैरिफ में मिल रही सब्सिडी समाप्त कर दी जाए और बिजली की लागत से कम मूल्य पर किसानों सहित किसी भी उपभोक्ता को बिजली न दी जाए। कृषि कानूनों की वापसी के साथ किसानों की यह एक प्रमुख मांग है कि इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 वापस लिया जाए।
विज्ञापन
----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed