Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कीटनाशक की एक दुकान सील, चार के लाइसेंस निलंबित

कीटनाशक की एक दुकान सील, चार के लाइसेंस निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर कृषि विभाग की तीन टीमों ने पेस्टीसाइड की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।छापेमारी के दौरान तीनों टीमों ने एक दुकान को सील कर दिया, जबकि चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसी तरह पेस्टीसाइड और बीज के 51 सैंपल भी भरे हैं, जिन्हें अब जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। छापामार कार्रवाई के दौरान अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।  
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव कृषि ने डीएम को जनपद में पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापामार कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। डीएम रविंद्र कुमार ने छापामार कार्रवाई के लिए उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने तहसील स्याना और बुलंदशहर में संचालित पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने इस दौरान सात पेस्टीसाइड के सैंपल भरे हैं। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने तहसील डिबाई, शिकारपुर और अनूपशहर क्षेत्र में संचालित दुकानदारों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने छापामारी के दौरान तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ नौ पेस्टीसाइड और 15 बीज के सैंपल लिए हैं। इसी तरह जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने सिकंदराबाद और खुर्जा तहसील क्षेत्र में संचालित पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने छापे के दौरान एक दुकान को सील किया है। जबकि एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के अलावा 20 पेस्टीसाइड के सैंपल भरे हैं। बृहस्पतिवार को अचानक शुरू हुई इस छापामार कार्रवाई की दुकानदारों को भनक तक नहीं लगी। जब तीनों टीमों ने छापामार कार्रवाई शुरू की तो इसका पता लगते ही अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि यह छापामार कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है। छापामार कार्रवाई के दौरान एक दुकान सील की गई है। चार के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि पेस्टीसाइड और बीज के 51 सैंपल भरे गए हैं। इन सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से सैंपल की रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed