Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अधिक बकाएदारों वाली योजनाओं में लगेंगे जागरूकता शिविर

अधिक बकाएदारों वाली योजनाओं में लगेंगे जागरूकता शिविर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
अधिक बकाएदारों वाली योजनाओं में लगेंगे जागरूकता शिविर
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए विभिन्न योजनाओं में शिविर लगाकर बकाएदारों की करेगा तलाश, बकाएदारों से शिविर में कराए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन
- शिविर में छोटे बकाएदारों को साधने के साथ योजना के लाभ बताए जाएंगे माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। छोटे बकाएदारों को छूट का लाभ देने के उद्देश्य से जीडीए विभिन्न योजनाओं में जागरूकता शिविर लगाएगा। अधिकांश शिविर उन योजनाओं में लगाए जाएंगे जहां सबसे ज्यादा बकाएदार हैं। विभिन्न योजनाओं में लगाए जाने वाले शिविर में बकाएदारों से ऑन स्पॉट आवेदन कराए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं में छोटे बकाएदारों की संख्या 80 फ़ीसदी से अधिक होने के चलते प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। शिविर में एकमुश्त समाधान योजना के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। लोगों का रुझान को देखते हुए ही शासन ने योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाकर दिसंबर के अंत तक कर दी थी। दूसरे चरण में शहरवासियों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन का भी मौका है। छूट के साथ बकाया जमा करने की सुविधा के लिए ओटीएस के पहले चरण में बड़े बकाएदार आगे आए थे। पहले चरण में जीडीए को करीब सौ करोड़ की आय होने की संभावना है। अब फिर से जीडीए के छोटे-बड़े 8294 डिफॉल्टर के पास छूट के साथ बकाया जमा कराने का मौका है।
विज्ञापन
दूसरी ओर लोगों को योजना के बारे में सोशल मीडिया के साथ विभिन्न माध्यमों से फिर से प्रेरित किया जा रहा है। बता दें कि महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में 8294 छोटे-बड़े बकाएदारों पर 465 करोड़ बकाया है। इंदिरापुरम योजना में सर्वाधिक छोटे-बड़े बकाएदार हैं। संपत्ति अनुभाग की ओर से तैयार की गई बकाएदारों की सूची में इंदिरापुरम में 1624 बकाएदारों पर सर्वाधिक 190 करोड़ से अधिक बकाया है। मधुबन बापूधाम योजना में 418 बकाएदारों पर 91 करोड़ बकाया है। ऐसे में बकाएदारों को योजना का लाभ उठाने के लिए फिर से जागरूक किया जाएगा। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि छोटे बकाएदारों के लिए विभिन्न योजनाओं में शिविर लगाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed