{"_id":"5f79fc938ebc3e9b765b6466","slug":"ghaziabad1601830035","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बाइक व नगदी लूटी, मुकदमा चोरी में दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तमंचे के बल पर बाइक व नगदी लूटी, मुकदमा चोरी में दर्ज
अहमदगढ़। क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र के गांव अकरवास कनैनी निवासी ऊधम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले करीब २ माह से अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस मैं जॉब करता है। शनिवार रात करीब दस बजे बाइक द्वारा अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहा था । रास्ते में गांव मोरजपुर के पास स्थित पुलिया पर पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक में साइड मार कर गिरा दिया और गाली गलौज के बाद तमंचा की नोक पर बाइक, दो मोबाइल, बैग और दो हजार रुपए लूट लिए और पिटाई कर हाथ पैर बांध कर सड़क के किनारे खाई में डालकर अहमदगढ की तरफ फरार हो गए। किसी तरह हाथ पैर खोल गांव मोरजपुर में युवक के पास पहुंचा। युवक ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त को साथ लेकर रानीवाला चौराहा तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीडि़त ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने धाराओं में खेल कर मुकदमा चोरी में दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी शिकारपुर गोपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।