Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोगों की बेरुखी, बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं जीडीए आवास

लोगों की बेरुखी, बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं जीडीए आवास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
लोगों की बेरुखी, बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं जीडीए आवास
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए की विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े हैं 50 फीसदी से ज्यादा फ्लैट्स, खरीदारी को लोग नहीं आ रहे आगे
विज्ञापन
- चंद्रशिला अपार्टमेंट योजना में 120 में से 74 फ्लैट पड़े हैं खाली, मधुबन बापूधाम योजना में यही हाल - बाजार के रेट से अधिक कीमत बनी लोगों की बेरुखी का सबब माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में बड़ी संख्या में भवन खाली पड़े भवनों की जगह लोग निजी विकासकर्ताओं के प्रोजेक्ट को तवज्जो दे रहे हैं। प्राधिकरण के महंगे आशियाने के कारण लोग आवासीय योजनाओं से किनारा कर रहे हैं। जीडीए की मधुबन बापूधाम, चंद्रशिला, कोयल एंक्लेव सहित विभिन्न योजनाओं में लंबे समय से आधे से ज्यादा फ्लैट खाली पड़े हुए हैं। लेकिन विभिन्न योजनाओं के निकाले जाने के बावजूद खरीदार आगे नहीं आ रहे हैं। जीडीए की मधुबन बापूधाम योजना में करीब 793 फ्लैट खाली हैं। बीते दो सालों में जीडीए पांच बार बार स्कीम निकाल चुका है, लेकिन हर बार नतीजे उम्मीद से विपरीत आए। मधुबन बापूधाम में दो बीएचके ए-टाइप के 126.78 वर्ग मीटर फ्लैट की कीमत 50.58 लाख से शुरू हैं। योजना में चार मंजिला 41.33 वर्ग मीटर एलआईजी भवन की कीमत 10.50 लाख व 30.72 वर्ग मीटर के ईडब्ल्यूएस की कीमत 5.40 लाख है। योजना में एलआईजी चार स्टोरी खाली भवनों की संख्या करीब 161, दो बीएचके ए टाइप फ्लैट 157, दो बीएचके बी-टाइप फ्लैट 140, तीन बीएचके ए-टाइप फ्लैट 91, तीन बीएचके बी-टाइप फ्लैट 100, तीन बीएचके स्टडी ए-टाइप में 46, तीन बीएचके स्टडी बी-टाइप में 15 और खाली ईडब्ल्यूएस भवनों की संख्या 100 के करीब है।
विज्ञापन
जीडीए की पिछले साल तैयार हुई चंद्रशिला अपार्टमेंट योजना में करीब 74 फ्लैट खाली हैं। प्रोजेक्ट डेढ़ साल लेट होने के चलते कई लोग रिफंड ले चुके हैं। यहां एचआईजी दो बीएचके प्लस स्टडी फ्लैट की संख्या 26, दो बीएचके तीन बालकनी की संख्या 12 और दो बीएचके चार बालकनी फ्लैट की संख्या 36 है। चंद्रशिला योजना में भवनों का अनुमानित मूल्य 43 लाख से 65 लाख तक है। इसके अलावा इंदिरापुरम योजना में मिनी एमआईजी एमआईजी फ्लैट, वैशाली योजना में एमआईजी फ्लैट, कौशांबी योजना के गंगोत्री अपार्टमेंट में एक रूम के फ्लैट खाली पड़े हुए। यही हाल कोयल एन्क्लेव योजना का भी है। निजी बिल्डरों के मुकाबले अधिक कीमत होने के कारण लोक प्राधिकरण की संपत्तियों में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------- कम कीमत व अच्छे ऑफर से निजी बिल्डरों की ओर झुकाव जीडीए के मधुबन बापूधाम योजना में दो बीएचके के फ्लैट की कीमत 50 लाख के पार है। वहीं राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सहित अन्य योजनाओं में बिल्डरों के प्रोजेक्ट में लोगों को कम कीमत में अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। कई बिल्डर का 50 लाख में फुल फर्निस्ड तीन बीएचके फ्लैट दे रहे हैं। दूसरी ओर मधुबन बापूधाम में अभी ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं होने के साथ बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होना भी लोगों के किनारा करने की प्रमुख वजह है।
---------------- राहत, आवासीय व औद्योगिक संपत्तियों के बढ़ रहे खरीदार जीडीए के भवनों को खरीदने में लोग भले ही दिलचस्पी न दिखा रहे हों, मगर प्राधिकरण की औद्योगिक और व्यावसायिक संपत्तियों की बढ़ती मांग राहत लेकर आई है। कोरोना काल होने के बावजूद जीडीए की विभिन्न योजनाओं में व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां लगातार बिक रही हैं। जीडीए की इंद्रप्रस्थ और मधुबन बापूधाम योजनाओं में कोरोना काल में बड़ी संख्या में व्यवसाय और औद्योगिक संपत्ति में बिकी हैं। जो कि प्राधिकरण को राहत दे रही है। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed