Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और मौके पर जमा लोग। - फोटो : Amar Ujala
औरंगाबाद। थाना क्षेेत्र के गांव नगलाकरन के निकट सोमवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला अंजू और 12 वर्षीय लक्ष्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़ कर फरार है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
नरसैना थाना क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी रूखी निवासी छह लोग सोमवार सुबह कार से बुलंदशहर जा रहे थे। बताया गया कि बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित गांव नगलाकरन के सामने बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के पहिये का रिम टूट गया और अनियंत्रित हुए ट्रक ने सामने से आ रही वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद ट्रक पलट गया। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी औरंगाबाद रामसेन सिंह और नगलाकरन ग्राम प्रधान विकास राघव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और आनन फानन में निजी वाहनों से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन, तब तक खानपुर निवासी लक्ष्मी पुत्री वीर सिंह १२ वर्ष व अंजू पत्नी ओमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि, कार चालक ओमपाल सिंह, रिंकू पुत्र मूलचंद और प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एम्बुलेंस के लेट पहुंचने पर बिफरे ग्रामीण घटना के करीब एक घंटे की देरी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने चालक को आड़े हाथों ले लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि तत्काल एंबुलेंस को मामले की सूचना दी। लेकिन, एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर उन्हें  शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट तहरीर के आधार पर ट्रक चालक सौरभ पुत्र लक्ष्मीकांत निवासी गांव भेरिया थाना गभाना जनपद अलीगढ़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। - रामसेन सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed