Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये

महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड चार निवासी महिला के खाते से शातिर ठगों ने तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी का पता चला। पीड़िता अपने पति के साथ एटीएम बूथ से रुपये निकालने गई थी। लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
फूला सुम्बली ज्ञानखंड चार स्थित एलआईजी में परिवार के साथ रहती हैं। उनका एक बैंक में बचत खाता है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति के साथ घर के पास में ही स्थित एक एटीएम बूथ में रूपये निकालने गईं थी। उनके पति ने तीन बार कार्ड स्वाइप किया, लेकिन रुपये नहीं निकलने। इसके बाद वह दोनों घर आ गए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर तीन मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गईं। दो बाद में दस दस हजार और एक बार पांच हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॅक कराया। इसके बाद। इसके बाद ब्रांच में शिकायत। बैंक ने साइबर सेल में शिकायत करने को कहा। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed