Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   परचून दुकान के सीनें में घोंपा चाकू, गंभीर

परचून दुकान के सीनें में घोंपा चाकू, गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र की माता कॉलोनी में परचून दुकानदार अली पर बृहस्पतिवार रात चाकू से हमला कर दिया गया। सीने में चाकू घोंपने से अली गंभीर रुपये से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।...........
विज्ञापन
माता कॉलोनी में रहने वाले अली की थाना क्षेत्र में ही इंदिरापुरम स्कूल के निकट परचून की दुकान है। बताया गया है कि माता कॉलोनी में ही रहने वाले चार लोग बीती रात शराब पी रहे थे। जिन्हें अली का भाई बिट्टू देखने लगा। इस बात पर शराब पीने वाले लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब इस बात का पता अली को लगा तो वह विरोध करने पहुंच गया। इस दौरान आरोपियों उसके साथ भी मारपीट करते हुए सीने में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
--------------...... पड़ोसी ने देवरानी-जेठानी पर किया चाकू-तलवार से हमला मसूरी। थानाक्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी कुलदीप कुमार का कहना है कि इंद्रगढ़ी निवासी प्रशांत कुमार उर्फ मोगली ने उनकी चाची रजनी को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। आंख पर चाकू लगने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। आरोप है कि प्रशांत ने दूसरी चाची राधा पर भी तलवार से हमला किया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed