{"_id":"5f4a59388ebc3e2a9958b7c2","slug":"ghaziabad1598708024","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आरोपी की छत पर पड़ा मोबाइल टावर का सामान
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन
- जीडीए ने कर रखे हैं टावर न लगने के निर्देश
गाजियाबाद। पुराना विजयनगर में आरडब्ल्यूए के साथ लोग एक घर में मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगोने ने शिकायत भी की है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों से मार्च में शिकायत की गई थी। जिसके बाद जीडीए ने टावर का कार्य रुकवा दिया था। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि पुराना विजयनगर मोहल्ला में भरत मीणा मकान नंबर-1016 ने मार्च माह में टावर लगाने का काम शुरू कराया था। रिहायशी इलाके में रेडिएशन के खतरे को देखते हुए लोगों ने इसकी शिकायत राज्यमंत्री, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। तब जीडीए ने कार्य रुकवा दिया था। कुछ दिन पहले गुपचुप तरीके से छत पर टावर लगाने का सामान भारत सिंह ने मांग लिया। लोगों ने विरोध कर कुछ सामान वापस भी लौट दिया। इसके बाद भी कुछ सामान उसकी छत पर है। लोगों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर बब्बल, अनूप, राजू, राजकुमार, सतीश, प्रवीण शर्मा, संदीप, राधेश्याम, सरला, ओमवती, कमलेश, मुनेश सुनीता, राज विवेक, सुभाष, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।