फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: 20 रुपये के लेनदेन को लेकर दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन में बुधवार दोपहर 20 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक ने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने कुछ समय पहले दोस्त से शराब पीने के लिए 20 रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन निवासी मुश्ताक (23) कबाड़ बीनता था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी इलाके में रहने वाले समीर से दोस्ती थी। समीर भी कबाड़ बीनता है। करीब 20 दिन पहले समीर ने मुश्ताक के कहने पर विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन में किराये पर मकान लिया था।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले मुश्ताक ने समीर से शराब पीने के लिए 20 रुपये उधार लिए थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे समीर ने मुश्ताक से रुपये वापस मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद समीर ने मुश्ताक पर चाकू से कई वार कर दिए और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुश्ताक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed