{"_id":"6a8736f9a3bee7ab6c0305d7","slug":"three-female-students-who-went-missing-from-college-were-found-in-darjeeling-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77887-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉलेज से गायब हुईं तीन छात्राएं दार्जिलिंग में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉलेज से गायब हुईं तीन छात्राएं दार्जिलिंग में मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार को बिना बताए घूमने निकली थीं, तीनों बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राएं हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। इंटरनेट पर दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों के वीडियो देखने के बाद बीएससी अंतिम वर्ष की तीन छात्राओं ने घूमने की योजना बनाई। परिवार को बिना बताए 14 अगस्त को घर से निकलीं तीनों छात्राओं के देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और करीब दो दिन की जांच के बाद तीनों को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों छात्राओं की उम्र 22 से 23 वर्ष के बीच है। इनमें एक पलवल, दूसरी एसजीएम नगर और तीसरी पर्वतीया कॉलोनी की रहने वाली है। तीनों मेहता दयानंद कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राएं हैं और उन्हें घूमने तथा ट्रैवल वीडियो देखने का शौक है। बताया गया कि 14 अगस्त को कॉलेज की छुट्टी के बाद तीनों घर जाने के बजाय नमस्ते चौक पहुंचीं। वहां बिरयानी खाने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए। इसके बाद मेट्रो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं। दार्जिलिंग के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलने पर वे ऑटो से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन गईं और वहां से डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गईं।
यात्रा के दौरान तीनों दानापुर रेलवे स्टेशन पर उतर गईं। वहां से ऑटो लेकर वाराणसी पहुंचीं और गंगा घाट पर स्नान किया। इसके बाद 15 अगस्त की सुबह दानापुर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन पकड़ी। वहीं दूसरी ओर छात्राओं के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली। जांच के दौरान एक छात्रा की आखिरी बातचीत में मिले एक युवक के नंबर से पुलिस को अहम सुराग मिला। युवक ने बताया कि छात्राएं दार्जिलिंग घूमने के लिए निकली हैं। पुलिस टीम दार्जिलिंग पहुंची लेकिन वहां छात्राएं नहीं मिलीं। बाद में मोबाइल लोकेशन न्यू जलपाईगुड़ी की मिली। पुलिस और परिजन वहां पहुंचे और 16 अगस्त की सुबह तीनों छात्राएं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित मिल गईं। पुलिस के मुताबिक तीनों बिना टिकट यात्रा करते हुए न्यू जलपाईगुड़ी तक पहुंची थीं। सुरक्षित मिलने के बाद परिजन उन्हें फरीदाबाद वापस ले आए।