फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   eight-year-old Saksham died after being crushed under e-rickshaw while riding his bicycle

कैमरे में कैद सक्षम की मौत: घर के बाहर साइकिल चला रहा था मासूम, मोड़ पर पलटा ई-रिक्शा; दहला देगा VIDEO

Mon, 10 Aug 2026 10:10 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 10:10 PM IST
सार
Register For Event

फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां घर के बाहर साइकिल चला रहे आठ वर्षीय सक्षम की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। पानी की बोतलों से लदा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बच्चे पर पलट गया था।

विज्ञापन
eight-year-old Saksham died after being crushed under e-rickshaw while riding his bicycle
सक्षम की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-31 में घर के बाहर साइकिल चला रहे आठ वर्षीय बच्चे की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पानी की बोतलों से लदा ई-रिक्शा टी-प्वाइंट पर बने रैंप की वजह से अनियंत्रित होकर साइकिल सवार बच्चे पर पलट गया।

विज्ञापन




चीख-पुकार सुनकर पिता अजय रावत और आसपास के पड़ोसी तुरंत दौड़े। लोगों ने ई-रिक्शा को उठाकर सक्षम को बाहर निकाला। हादसे में बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें और अत्यधिक खून बह रहा था। परिजन उसे सेक्टर-19 स्थित निजी अस्पताल ले गए लेकिन सिर की गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-31 निवासी सक्षम के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सक्षम के पिता अजय रावत नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उनका परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा (फतेहाबाद) का रहने वाला है। बीते कई वर्षों से परिवार फरीदाबाद में ही रह रहा है। शनिवार आठ अगस्त की शाम करीब 5:05 बजे सक्षम अपने एक दोस्त के साथ घर की गली में साइकिल चला रहा था।

गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया है। फुटेज के अनुसार, सामने से पानी की बड़ी-बड़ी बोतलों से भरा ई-रिक्शा आ रहा था। बच्चे को सामने देखकर चालक ने ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में साइड में बने एक रैंप पर चढ़ा दिया। 

विज्ञापन

ई-रिक्शा में पानी की बोतलें भरी होने के कारण उसका वजन काफी ज्यादा था, जिससे रैंप पर चढ़ते ही रिक्शे का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे साइकिल चला रहे सक्षम के ऊपर ही पलट गया। घटना की सूचना अस्पताल से मिलने के बाद पुलिस टीम मौके व मोर्चरी पहुंची और शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

रविवार नौ अगस्त को पिता अजय रावत की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक रोहित के खिलाफ थाना सेक्टर-31 में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed