फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi murder case In-laws accused of beating software engineer to death; four in custody

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कत्ल: बीवी से चल रहा था विवाद, ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके ही घर में पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 22 Aug 2026 11:27 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 22 Aug 2026 11:27 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली में ससुराल वालों पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने चार हिरासत में लिए हैं। परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति पत्नी के बीच छोटी बातों को लेकर झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि ससुराल वाले बातचीत करने के लिए आए थे।

विज्ञापन
delhi murder case In-laws accused of beating software engineer to death; four in custody
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके घर में पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 31 साल के विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विनय का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए शुक्रवार को सुबह ससुराल पक्ष के छह लोग घर आए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने विनय पर हमला कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विनय के ससुराल से छह लोग उसके घर पहुंचे। 
विज्ञापन

उस समय विनय की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में मौजूद थे। विनय की मां घर आए मेहमानों के लिए पानी और नाश्ता लेने के लिए गई थी। इसी दौरान कमरे में मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने विनय के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था विनय
विनय की मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की। मां ने चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। गंभीर रूप से घायल विनय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय के पिता ने बताया कि उनका बेटा नोएडा स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। 
 
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर था विवाद
करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो जुड़वा बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि बातचीत से मामला सुलझ जाएगा, लेकिन विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बेटे की जान चली गई। 

 

घटना की सूचना मिलते ही निहाल विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर अपने कब्जे में लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पत्नी, उसके दो भाई समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed