फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi House collapses in Milan Garden Harsh Vihar

निर्माणाधीन मकान गिरा: लेंटर डालने के बाद हादसा, मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका; देर रात पहुंचे मंत्री

Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
सार
Register For Event

मौके पर दमकल विभाग की टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को शाम 6:46 बजे हर्ष विहार के मिलान गार्डन क्षेत्र में एक घर गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

विज्ञापन
Delhi House collapses in Milan Garden Harsh Vihar
दिल्ली के हर्ष विहार में गिरा मकान का लेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके की ओर भागे। बाद में पुलिस के अलावा दमकल विभाग को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दो मजदूरों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान जारी है। देर रात मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


देर रात पहुंचे मंत्री मिश्रा और सूद
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलान गार्डन में उस जगह पहुंचे, जहां एक इमारत ढह गई थी।


कपिल मिश्रा ने कहा कि दमकल विभाग और एनडीआरएफ के जवान पूरी तरह से काम में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मलबे के नीचे दो लोग फंसे हो सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं। सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। यह निश्चित रूप से एक दुखद घटना है, और इसके कारणों की पूरी जांच की जाएगी। पहली नजर में ऐसा लगता है कि एक नया लिंटेल (छत का बीम) लगाने की कोशिश की जा रही थी; वह गिर गया, जिससे नीचे का फर्श भी ढह गया और दो लोग- बताया जा रहा है कि एक पिता और उनका बेटा- मलबे में फंस गए। सीमापुरी, सीलमपुर, मुस्तफाबाद और बाबरपुर में हुई ऐसी घटनाओं के कारण सबको पता हैं, और उन जगहों का निरीक्षण भी किया गया है। हमने भी उन जगहों का दौरा किया, और यह साफ है कि ऐसी घटनाएं अवैध निर्माण का सीधा नतीजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोकलपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) चंद्र शेखर ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दो व्यक्ति वहां काम कर रहे थे। एक की उम्र लगभग 60 साल है और दूसरे की उम्र करीब 36 साल है। हम अभी उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि हम उनके फोन पर उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए हमें आशंका है कि वे अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। हमारी टीमें उन्हें ढूंढने और बाहर निकालने के लिए काम कर रही हैं। होगी सख्त कार्रवाई
आशीष सूद ने बताया कि सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। हमारी पूरी पार्टी और पार्टी के सभी पदाधिकारी उनके साथ हैं। राहत कार्यों के लिए सभी एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है। इसके लिए जो भी दोषी है - चाहे वह नगर निगम हो या दिल्ली सरकार - उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। सरकार अवैध निर्माण के खिलाफ है। अवैध निर्माण को रोकने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। नगर निगम को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, जो लोग कानून तोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



 

Trending Videos

राहत बचाव का कार्य जारी
बताया जा रहा है कि मकान के मलबे में दो मजदूर दबे हो सकते हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी था। पुलिस के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर बने पुराने मकान पर एक और मंजिल का निर्माण कर रविवार को उसका लेंटर डाला गया था।

दो मजदूरों के दबे होने की खबर
अचानक लेंटर के साथ पूरा मकान जमींदोज हो गया। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही थी। मकान मालिक आशंका जता रहा था कि ग्राउंड फ्लोर पर शायद दो मजदूर कुछ काम कर रहे थे, उनके ही दबे होने की आशंका है।

200 गज का है मकान
उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि मिलन गार्डन, सेवाधाम रोड, हर्ष विहार में करीब 200 गज का एक मकान गिर गया है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पुलिस को मकान मालिक कुलविंदर तंवर मिला।

कल ही डाला गया था लेंटर
उसने बताया कि वह हादसे वाले मकान से चंद मकान छोड़कर परिवार के साथ रहता है। यहां उनका पुराना मकान बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों से मकान पर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। रविवार को इसका लेंटर डाला गया था। शाम करीब 5 बजे तक लेंटर डालने का काम जारी था। श्रमिकों के जाते ही अचानक हादसा हो गया।

लेंटर का वजन न सह सका पुराना मकान
स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि लेंटर डालते समय हादसा होता तो शायद हताहतों की संख्या ज्यादा होती। अभी यह साफ नहीं है कि मकान में कोई दबा भी है या नहीं। मलबा हटाने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सहन नहीं कर सका और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed