{"_id":"5e0e121c8ebc3e87ce3eb74a","slug":"delhi-government-is-preparing-to-give-tablets-to-students-of-11th-and-12th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का 11वीं और 12वीं के छात्रों को तोहफा, टैबलेट देने की हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का 11वीं और 12वीं के छात्रों को तोहफा, टैबलेट देने की हो रही तैयारी
Thu, 02 Jan 2020 09:24 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 02 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
सरकारी स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के साथ अब इन स्कूलों के छात्रों को हाईटेक बनाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली सरकार राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व सभी सरकारी स्कूलों के 11वीं व 12वीं के छात्रों को टैबलेट देने की तैयारी कर रही है। 10वीं कक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को यह टैबलेट दिए जाएंगे। इनमें शिक्षा पर आधारित ऐप व शिक्षण सहायक सामग्री अपलोड होगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले सरकार की ओर से शिक्षकों को भी टैबलेट दिए गए थे। अब शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रतिभावान छात्रों को टैबलेट देने का फैसला किया है। इस संबंध में निदेशालय ने राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को सर्कुलर भेजा है। सीबीएसई की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों के जो भी छात्र 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें टैबलेट दिए जाएंगे। निदेशालय ने स्कूल के कंप्यूटर साइंस (टीजीटी) शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि छात्रों को टैबलेट के साथ टैबलेट कवर, ओटीजी केबल व ईयर फोन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस के शिक्षक ही टैबलेट में शिक्षा संबंधित ऐप जैसे ई-पाठशाला, ईडीयूडेल सहायक सामग्री भी इंस्टॉल करके देंगे। शिक्षक ही जरूरत पड़ने पर छात्रों को तकनीकी सहायता देंगे। टैबलेट दिए जाने के पीछे निदेशालय का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उन्हें हाईटेक बनाना भी है। इससे छात्रों की पढ़ाई भी आसान हो जाएगी और वह टैबलेट का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे छात्रों को शिक्षण संबंधी जरूरी सामग्री भी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, इससे पहले दिल्ली सरकार ने राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 3.14 लाख छात्रों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क भरने की घोषणा की थी। तब शिक्षा विभाग इससे जुड़े एक प्रस्ताव को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी।