फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi fire tragedy Couple who came to India for a child died in each other s arms

दिल्ली अग्निकांड: मौत भी अफ्रीकी दंपती को न कर सकी अलग, एक-दूजे की बाहों में तोड़ा दम, बच्चे के लिए भारत आए थे

Thu, 04 Jun 2026 07:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 04 Jun 2026 07:07 PM IST
सार
Register For Event

आईवीएफ के लिए भारत आए अफ्रीकी दंपती की होटल आग में धुएं से मौत हो गई। दोनों ने एक-दूसरे की बाहों में अंतिम सांस ली, जो प्रेम की मिसाल बनी। विस्तार से पढ़ें मन को झकझोर के रख देने वाली पूरी कहानी- 

विज्ञापन
Delhi fire tragedy Couple who came to India for a child died in each other s arms
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफ्रीकी दंपती बच्चे के लिए भारत आए थे और वह यहां पर एक अस्पताल में आईवीएफ की प्रक्रिया से गुजर रहे। मगर इस दंपती को मौत भी एक-दूसरे से जुदा नहीं कर सकी। दोनों ने मालवीय नगर में आग की चपेट में आए। होटल में धुएं के कारण दम घुटने की वजह से एक-दूसरे की बाहों में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन



हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में बुधवार को लगी भीषण आग में 12 विदेशी नागरिकों में एक दंपती अफ्रीका की है। इनके शव इमारत के भूतल पर स्थित एक बाथरूम के अंदर बरामद हुए। माना जा रहा है कि दंपती ने आग की लपटों से बचने के लिए बाथरूम का सहारा लिया होगा, लेकिन धुएं के कारण दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती से परिचित मैक्स स्मार्ट अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों संतान सुख पाने के लिए ‘इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (आईवीएफ) की प्रक्रिया से गुजर रहे थे और उन्होंने पास में स्थित ‘फ्लरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में ठहरने का फैसला किया था।

विज्ञापन

दंपती की मिसाल ताजमहल से बढ़कर है
घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल अस्पताल के ड्यूटी प्रभारी वसीम रजा ने बातचीत में उस दृश्य को प्रेम की ऐसी मिसाल करार दिया, जो ताजमहल से भी बढ़कर है। रजा ने कहा कि हमने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला और अंदर जो देखा, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

मैंने अपने करियर में कई शव देखे हैं, लेकिन वहां के मंजर ने मुझे झकझोर कर रख दिया। रजा के मुताबिक, हाल में एक चिकित्सीय प्रक्रिया से गुजरी महिला टॉयलेट सीट पर, जबकि उसका पति बगल में एक कुर्सी पर बैठा हुआ था।

उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पकड़े हुए थे। उन्होंने एक-दूसरे को बाहों में लपेट रखा था। महिला का सिर उसके पति के कंधे पर टिका हुआ था। रजा के अनुसार बचावकर्मियों ने तुरंत दंपती की नब्ज जांची और सीपीआर सहित अन्य जीवनरक्षक उपाय देने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने कोई हरकत नहीं की।

घटनास्थल के दृश्य को देखकर लग रहा था कि जिंदगी के अंतिम पलों में भी दंपती ने एक-दूसरे की बाहों में सुकून तलाशने की कोशिश की। रजा ने कहा कि जब मौत करीब नजर आ रही थी, तो दोनों ने एक-दूसरे की बाहों में उसका सामना करने का फैसला किया। यह एक ऐसा दृश्य था, जो मेरे जहन में हमेशा रहेगा।

चालक दंपती को जानते थे
होटल के पास रहने वाले स्थानीय कैब संचालक इकरार ने बताया कि इलाके के कई चालक दंपती को जानते थे, क्योंकि दोनों का इलाज के सिलसिले में अक्सर होटल से अस्पताल आना-जाना होता था। इकरार ने कहा कि वह आईवीएफ की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। इलाके के चालक अक्सर उन्हें अस्पताल ले जाते और वापस लाते थे। वे परिवार बढ़ाने की उम्मीद से यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed