फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 70-year-old woman beaten and her hands and feet tied during a robbery; stabbed to death

Crime Capital: लूट के लिए घर में घुसे बदमाश, 70 वर्षीय महिला के हाथ-पैर बांधकर पीटा; चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 22 Aug 2026 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Aug 2026 03:27 AM IST
सार
Register For Event

बदमाशों ने महिला के हाथ बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की और चाकू से गोद दिया। इसके बाद घर में रखे नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Delhi: 70-year-old woman beaten and her hands and feet tied during a robbery; stabbed to death
demo - फोटो : AI

विस्तार

भोगल के पंत नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला के हाथ बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की और चाकू से गोद दिया। इसके बाद घर में रखे नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने हत्या और लूट का केस कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वह पंत नगर इलाके में अकेली रहती थीं। वह एक निजी स्कूल से सेवानिवृत्त थीं और वर्तमान में एक एनजीओ से जुड़ी थीं। एनजीओ से जुड़े स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ वह उनके मेडिकल सेंटर में मरीजों की पर्ची बनाने का काम भी करती थीं। उनके पति की 1985 में मौत हो चुकी थी। उनकी दो बेटियां हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटियां मां के घर से कुछ दूरी पर ही रहती हैं और अक्सर उनसे मिलने आती थीं।
विज्ञापन


बिस्तर पर मिला शव, हाथ चादर से बंधे थे
पुलिस ने बताया कि सुबह बड़ी बेटी विजेता ने पुलिस को फोन कर मां की हत्या और घर में लूटपाट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रीति का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके हाथ चादर से बंधे हुए थे। शरीर पर चोट के कई निशान थे। चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने घर में आसानी से किया प्रवेश
जांच में सामने आया कि बदमाशों ने घर में जबरन प्रवेश नहीं किया था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में कोई परिचित शामिल हो सकता है। पुलिस ने महिला के घर में काम करने वाले लोगों, परिचितों और लगातार संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस को पंत नगर कॉलोनी और आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है।

पांच घरों के गेट बाहर से किए बंद
जिस चार मंजिला इमारत में महिला रहती थीं, उसके ग्राउंड फ्लोर पर उनका मकान था। ऊपर के तीन फ्लोर पर सेवाराम नाम का व्यक्ति रहता है। बदमाशों ने वारदात के दौरान महिला के घर के आसपास बने करीब पांच मकानों के गेट बाहर से बंद कर दिए थे।

दो साल से बंद पड़ा है पुलिस बूथ
स्थानीय लोगों ने कहा कि पंत नगर कॉलोनी के पास दिल्ली पुलिस का एक बूथ बना है, लेकिन पिछले करीब दो साल से इस पर ताला लगा है। यहां पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती नहीं होती। लोगों के मुताबिक पास के पार्क की ओर से भी लोग आसानी से कॉलोनी में आ-जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए कई लोगों ने अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि निगरानी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।


आठ दिन में बुजुर्गों से जुड़ी तीसरी घटना
वारदात ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पिछले करीब आठ दिनों में बुजुर्गों से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक बुजुर्ग संगीतकार की घर में मौत हो गई थी और उनका शव कई दिनों तक घर में पड़ा रहा। बदबू आने के बाद पड़ोसियों को घटना का पता चला। वहीं, एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी के लापता होने के बाद उनका शव घर के पास कूड़ाघर के नजदीक मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed