{"_id":"6a871bd597b26542400d81a4","slug":"congress-observed-sadbhavana-diwas-on-rajiv-gandhis-birth-anniversary-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151514-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को सद्भावना दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजीव भवन में राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने वीर भूमि पहुंचकर उनकी समाधि पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया। यादव ने इसका उद्घाटन किया। कैंप में चिकित्सकों की मौजूदगी के साथ लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। लोगों की जांच के बाद मौके पर उपचार और दवाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यादव ने कहा कि 20 अगस्त को राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सद्भावना दिवस मनाया जाता है। ब्यूरो