फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha said BJP will contest mcd by elections on 12 seats

MCD By Elections: सीएम रेखा का 'विकसित और स्वच्छ दिल्ली' का वादा, बताया- बिहार से ऐसा है राजधानी का रिश्ता

Mon, 10 Nov 2025 12:28 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 12:28 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी नगर निगम उपचुनावों को लेकर अपनी पार्टी के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारा 'विकसित और स्वच्छ दिल्ली' का संकल्प है।

विज्ञापन
CM Rekha said BJP will contest mcd by elections on 12 seats
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगर निगम उपचुनाव को लेकर स्पष्ट किया कि पार्टी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन चुनावों को दिल्ली के समग्र विकास के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने पिछले कुछ वर्षों में जिन कठिनाइयों का सामना किया है, अब उन सभी समस्याओं को हल करने का समय आ गया है।

विज्ञापन


एमसीडी उपचुनाव पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जनता का आशीर्वाद, जनता का स्नेह जनता के प्रति सेवा भाव हमारा काम है। हम दिल्ली की 12 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली जिन परिस्थितियों में साल से थी, जिसका विकट परिस्थिति का उन्होंने सामना किया। अब धीरे-धीरे उनके समाधान का समय आया है। इन 12 सीटों पर भाजपा का विजय होना जरूरी है। इससे पहले की सरकारों ने केवल राजनीति की।"
विज्ञापन


'विकसित और स्वच्छ दिल्ली' का विजन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जोर देकर कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य एक 'विकसित और स्वच्छ दिल्ली' का निर्माण करना है, जहां हर वार्ड सुंदर और उन्नत हो। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली का हर वार्ड खूबसूरत और विकसित हो। पहले की सरकारों ने केवल राजनीति की, लेकिन हम विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। यह बयान आगामी उपचुनावों में पार्टी के एजेंडे को स्पष्ट करता है, जो शहरी अवसंरचना, स्वच्छता और सौंदर्यकरण पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली-बिहार संबंध पर सीएम का बयान
बिहार चुनाव के बीच सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली का विकास होगा। बिहार भी आगे बढ़ेगा क्योंकि दिल्ली और बिहार का रिश्ता दिल और आत्मा जैसा है। यह टिप्पणी दोनों क्षेत्रों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाती है और यह संकेत देती है कि दिल्ली का विकास बिहार के विकास से भी जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed