फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI arrests MCD official, 2 others in Rs 15 lakh bribery case

दिल्ली नगर निगम: 15 लाख की घूस लेते एमसीडी अफसर समेत तीन गिरफ्तार, अपने ही पूर्व कर्मचारी से भी मांगी रिश्वत

Thu, 17 Sep 2026 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 03:05 AM IST
सार
Register For Event

सीबीआई ने बताया कि एक एमसीडी इंस्पेक्टर और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
CBI arrests MCD official, 2 others in Rs 15 lakh bribery case
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने 15 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ सचिवालय सहायक अनिल कुमार उर्फ खत्री समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नैक्स क्रिएटर्स के निदेशक अनंत कुमार शर्मा व इसी कंपनी के स्टाफ दिलीप पटेल शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार अधिकारी टेंडर अवधि खत्म होने के बाद भी बिलबोर्ड, होर्डिंग व एलईडी डिस्प्ले लगाने की मंजूरी देने के एवज में रिश्वत वसूल रहे थे। आरोपियों के ठिकानों से 25.25 लाख नकद बरामद किए गए। उनके अन्य ठिकाने भी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अपने ही पूर्व कर्मचारी की पेंशन के लिए मांगी रिश्वत
जिस नगर निगम में करीब तीन दशक से अधिक समय तक कर्मचारी के तौर पर सेवा दी, उसी एमसीडी से सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पेंशन फंड के लिए पूर्व सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत मांगने का सामना करना पड़ा। पेंशन फंड जारी करने के एवज में 70 हजार रुपये मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एमसीडी शाहदरा दक्षिण जोन के डीलिंग असिस्टेंट संजय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पतपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमसीडी कार्यालय परिसर में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक, शिकायतकर्ता जितेंद्र के पिता शैलेख चंद एमसीडी में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे और 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनके पेंशन फंड की राशि जारी नहीं हुई थी। इसे लेकर शिकायतकर्ता अपने पिता के साथ कई बार शाहदरा दक्षिण जोन कार्यालय के चक्कर लगा चुका थे। आरोप लगाया गया कि पेंशन फंड जारी करने का काम देख रहे डीलिंग असिस्टेंट संजय ने रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पहले भी आरोपी को अलग-अलग मौकों पर कुछ रकम दे चुका था। एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति में शिकायतकर्ता के हवाले से करीब 70 हजार रुपये पहले दिए जाने की बात कही गई है। इसके बावजूद पेंशन फंड जारी नहीं किया गया।


इसके बाद आरोपी ने फिर 70 हजार रुपये की मांग की। उसने शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर 20 हजार रुपये देने को कहा। शिकायतकर्ता ने 14 सितंबर को एसीबी में इसकी शिकायत की। 14 सितंबर की शाम करीब 4:40 बजे एसीबी की टीम शिकायतकर्ता और पंच गवाह के साथ एमसीडी के दक्षिण जोन कार्यालय परिसर पहुंची। एसीबी के मुताबिक, निर्धारित स्थान पर आरोपी संजय ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम मांगी और 10 हजार रुपये स्वीकार किए। इसके तत्काल बाद एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed