{"_id":"69d5c3b1c05e3ae7ec17a938b2ad1666","slug":"water-crisis-in-dehradun-s-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
ओखल गांव सुंदरवाला के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से रायपुर ब्लॉक के करीब चालीस हजार से अधिक आबादी क्षेत्र में 24 घंटे से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग बरसात के पानी से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
रायपुर ब्लॉक के ओखल गांव सुंदरवाला में बुधवार को बारिश के बाद पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लाडपुर, सुंदरवाला, ननूरखेड़ा और रायपुर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति ठप हैं। ग्राम प्रधान लाडपुर कपिल बोरा ने बताया कि समस्या से जल संस्थान अधिकारियों को अवगत कराया गया, इसके बावजूद अब तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। पानी न होने से लोग बारिश से जमा पानी से काम चला रहे हैं। इसके अलावा पटेल रोड में भी पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
बांदल प्रोजेक्ट से अधिक पानी आ गया था। पानी के अधिक प्रेशर की वजह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे लेकर काम करा लिया गया है। शुक्रवार सुबह तक लोगों को पानी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डीपी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता उत्तर, जल संस्थान
यहां हो रही बर्बादी
जीएमएस रोड पर सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार को पानी की लीकेज हो गई। इससे एक ओर जहां पानी की बर्बादी हो रही थी। वहीं रोड पर पानी आने से लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया था।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें
