फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance arrested Tehsildar for take bribe in uttarkashi

विजिलेंस टीम की कार्रवाई, दाखिल खारिज के लिए रिश्वत लेते हुए तहसीलदार रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested Tehsildar for take bribe in uttarkashi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून की विजिलेंस टीम ने बुधवार को चिन्यालीसौड़ तहसील कार्यालय से तहसीलदार चंदन सिंह राणा को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक ग्रामीण द्वारा जमीन के दाखिल खारिज के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन

 

विजिलेंस की टीम तहसीलदार को गिरफ्तार कर देहरादून ले गई। तहसीलदार की गिरफ्तारी से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ ब्लाक के कैंथोगी गांव निवासी नारायण सिंह पंवार ने कुछ माह पूर्व चिन्यालीसौड़ नगर पालिका क्षेत्र में जमीन खरीदी थी।

विज्ञापन


जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए वह लंबे समय से तहसील के चक्कर काट रहे थे। तहसीलदार ने दाखिल खारिज के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। काफी मिन्नत करने के बाद भी तहसीलदार 10 हजार रुपये रिश्वत मिलने तक काम करने को राजी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भ्रष्ट व्यवस्था से खिन्न होकर उन्होंने देहरादून में विजिलेंस विभाग से इसकी शिकायत की। बुधवार सुबह चिन्यालीसौड़ पहुंची विजिलेंस की टीम ने तहसील कार्यालय में तहसीलदार चंदन सिंह राणा को पीड़ित व्यक्ति से दस हजार रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

प्रत्यक्षदशियों के अनुसार छापामारी की भनक लगते ही तहसीलदार ने सारे पैसे मुंह में डालकर निगलने का प्रयास किया, लेकिन विजिलेंस की टीम में शामिल अधिकारियों ने उसे दबोच कर मुंह में से रुपये बाहर निकाल दिए। विजिलेंस की टीम तहसीलदार को गिरफ्तार कर अपने साथ देहरादून ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed