{"_id":"6aca42ff9d2da8bb95066fd2","slug":"vasundhara-lake-in-chamoli-team-installs-early-warning-system-amid-sub-zero-temperatures-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने में जुटी टीम, माइनस पांच से आठ तक है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने में जुटी टीम, माइनस पांच से आठ तक है तापमान
Sat, 10 Oct 2026 07:25 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:25 PM IST
चमोली की वसुंधरा झील पर कड़ाके की ठंड के बीच आपदा से पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम स्थापित करने की कवायद जारी है। माइनस 5 से माइनस 8 डिग्री तापमान में टीम ने झील के पास डेरा डाल रखा है और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रही है।
विज्ञापन
अर्ली वार्निंग सिस्टम ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चमोली जिले में स्थित वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने में टीम जुटी हुई हैं। टीम ने वहीं पर कैंप किया हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वसुंधरा झील के निकट माइनस पांच से माइनस आठ तक तापमान है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...UK Top News: केदारनाथ यात्रा तीन घंटे रोकी, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, हरिद्वार में जाम, हरीश रावत की दो टूक
विज्ञापन
कठिन परिस्थितियों के बाद भी टीम वहां पर अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने का काम रही है। इस सिस्टम को सीबीआरआई ने विकसित किया है। टीम में वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान, एनडीआरएफ के सदस्य भी शामिल हैं। इससे झील के जलस्तर, तापमान, आर्द्रता, बारिश, हवा की गति आदि का पता रखा जाएगा। इसके अलावा बर्फ की गहराई, जल प्रवाह पर पर होने वाले बदलावों आदि पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन