{"_id":"60827db3282cc972ba3d36de","slug":"uttarakhand-news-youth-beaten-to-death-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर : सिडकुल में युवक की पीटकर हत्या, ट्रक से बैट्री चोरी करने की वजह से की गई थी उसकी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुद्रपुर : सिडकुल में युवक की पीटकर हत्या, ट्रक से बैट्री चोरी करने की वजह से की गई थी उसकी पिटाई
Fri, 23 Apr 2021 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई की बात सामने आई है
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सिडकुल में एक युवक की कुछ लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। अचेत हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच में ट्रक से बैट्री चोरी करने की वजह से युवक की पिटाई की बात सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के नेताजी सुभाष कालोनी में गंगाराम कश्यप अपनी पत्नी सुशीला, बड़े बेटे राजू कश्यप (24) और सचिन के साथ रहते हैं। गंगाराम एक फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार की रात परिजन खाना खाने के बाद सो गए थे। आधी रात को किसी का फ़ोन आने पर राजू अचानक घर से कहीं निकल गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दो युवक स्कूटी से राजू कश्यप को गंभीर हालत में उसके घर ले गए। परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल, टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को घर लाने वाले युवकों के साथ ही घटनास्थल के आसपास खड़े ट्रकों के चालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक नशा करता था। मौके से नशे के इंजेक्शन मिला है।आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि एक ट्रक से बैट्री चोरी करने की वजह से उसकी पिटाई की गई थी। पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।