{"_id":"619f144b98646918c0779fd1","slug":"uttarakhand-news-two-sisters-arrested-in-drug-smuggling-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नशा तस्करी में दो सगी बहने गिरफ्तार, नशीली गोलियां व चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: नशा तस्करी में दो सगी बहने गिरफ्तार, नशीली गोलियां व चरस बरामद
Thu, 25 Nov 2021 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:42 AM IST
सूचना के आधार पर ब्राह्मणवाला में चेकिंग अभियान चलाया था। यहां से इस टीम ने मंगलवार रात को देर रात स्कूटी सवार दो युवतियों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास एक पैकेट मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुरियर की आड़ में नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 320 नशीली गोलियां और 150 ग्राम चरस बरामद हुई हैं। दोनों बहने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में किराए पर रहती हैं।
विज्ञापन
320 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 150 ग्राम चरस बराम
पटेलनगर पुलिस के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर ब्राह्मणवाला में चेकिंग अभियान चलाया था। यहां से इस टीम ने मंगलवार रात को देर रात स्कूटी सवार दो युवतियों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास एक पैकेट मिला। युवतियों ने उक्त पैकेट कुरियर का बताया। शक होने पर पुलिस ने पैकेट खोला तो उसमें 320 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 150 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जेल छापा: बागेश्वर का है मुख्य चरस सप्लायर, रोडवेज संविदा कंडक्टर भी है शामिल
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। युवतियों की पहचान स्वाति राणा और प्रीति राणा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवतियों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वे छोटी-मोटी नौकरियां कर घर का खर्च चलातीं हैं। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उन्होंने नशे की तस्करी शुरू की।