फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly elections 2026 Preparations will intensify from 1 October

उत्तराखंड: एक अक्तूबर से तेज होंगी विधानसभा चुनाव की तैयारियां; 15 सितंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

Sun, 06 Sep 2026 09:39 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 06 Sep 2026 09:39 AM IST
सार
Register For Event

Uttarakhand Assembly Elections: प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में करीब चार माह का समय बचा है। इसी हिसाब से चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly elections 2026 Preparations will intensify from 1 October
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इसके लिए सभी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच जिलावार शुरू करेगा। इसके बाद आगे की गतिविधियां भी अमल में लाई जाएंगी।

विज्ञापन


चुनाव की तैयारियों के कैलेंडर के हिसाब से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अब एक अक्तूबर से सभी ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम चरण की चेकिंग कराई जाएगी। इसके अलावा किस मतदान केंद्र में क्या आवश्यकताएं होंगी, उनका निर्धारण भी किया जाएगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड: देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे तीन मदरसे सील, अब तक 17 पर ताले और तीन बंद; अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती चरण में ईवीएम की जांच के बाद चुनाव आयोग की टीमें सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगी। उन केंद्रों के सभी इंतजामों का जायजा लेंगी ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके समानांतर ही आयोग की टीम मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीप की गतिविधियों का भी खाका तैयार करेगी।

15 सितंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया गतिमान है। 11 सितंबर तक सभी दावे-आपत्तियों का निपटारा करना होगा। 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मतदाताओं की संख्या कितनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed