फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Amidst election preparations BJP fields eight more spokesperson Anukriti to take charge

उत्तराखंड: चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने मैदान में उतारे आठ और प्रवक्ता; हरक की बहू  संभालेगी मोर्चा

Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
सार
Register For Event

पहली बार कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भाजपा ने ये जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Amidst election preparations BJP fields eight more spokesperson Anukriti to take charge
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन का पक्ष मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने आठ और प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश स्तरीय 18 प्रवक्ताओं की टीम हो गई है। इसमें पहली बार कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भाजपा ने ये जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


सशक्त बहना उत्सव: सीएम धामी ने महिला समूहों से खरीदे उत्पाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद मंगलवार को प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने आठ नए प्रवक्ताओं के नाम घोषित कर दिए। इसके तहत पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व प्रवक्ता रविंद्र जुगरान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, कुमाऊं के पूर्व सह-मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी, पूर्व प्रवक्ता शादाब शम्स, वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी, पूर्व पैनलिस्ट सत्यवीर चौहान, युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री मनोज जखमोला के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। ससुर हरक ने जहां कांग्रेस से मोर्चा संभाला हुआ है, वहीं अब पुत्रवधू भाजपा से मोर्चा संभालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed