फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKD Uttarakhand Kranti Dal Plans Candidates on All 70 Seats Faces Challenge to Convert

यूकेडी: जनभावना जुड़ी है पर वोट नहीं जोड़ पाई पार्टी, उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

Tue, 22 Sep 2026 05:38 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 22 Sep 2026 05:38 PM IST
सार
Register For Event

उत्तराखंड क्रांति दल ने चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली है।
क्षेत्रीय मुद्दों को धार देकर जनता के बीच पहुंच बढ़ाने और सभी 70 सीटों पर दम दिखाने की तैयारी है।

विज्ञापन
UKD Uttarakhand Kranti Dal Plans Candidates on All 70 Seats Faces Challenge to Convert
उत्तराखंड क्रांति दल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड अलग राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के साथ जनभावना तो जुड़ी है लेकिन दल वोट नहीं जोड़ पाया है। पार्टी के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में जनभावनाओं को वोट के रूप में तब्दील करने की बड़ी चुनौती है। दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के मुताबिक दल सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। चुनाव में क्षेत्रीय सरोकारों से जुड़े अन्य दलों के साथ चुनावी गठबंधन का विकल्प खुला रखा गया है।

विज्ञापन

प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले दल ने राज्य के ज्वलंत क्षेत्रीय मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हुए जनता के बीच पैठ मजबूत करने की रणनीति बनाई है। राज्य की जमीनों को बाहरी खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए कठोर कानून, कटऑफ वर्ष 1950 के आधार पर मूल निवास प्रमाणपत्र लागू करने एवं राज्य के संसाधनों और रोजगार में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने सहित कई मुद्दों को लेकर दल ने जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक दल के वरिष्ठ नेताओं की ओर से इसके लिए प्रदेश भर का भ्रमण किया जाएगा।

विज्ञापन

दल के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी के मुताबिक उत्तराखंड की जनता के साथ उक्रांद का भावनात्मक रिश्ता रहा है। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन जनभावनाओं को वोटों के रूप में तब्दील करने की है, इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर मंथन किया जाएगा। पार्टी में गुटबाजी पर उन्होंने कहा, संगठन में विवाद उन लोगों की ओर से पैदा किया जा रहा था जो महज एक से डेढ़ साल पहले दल में शामिल हुए थे। अब वे लोग खुद ही दल से बाहर हो चुके हैं, जिससे पार्टी अब पूरी तरह एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। मूलनिवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया बताते हैं कि चुनाव में उन लोगों को टिकट दिया जाना चाहिए जो जनाधार वाले और गंभीर हों। पुरानी गलतियों को नहीं दोहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...विकासनगर:  शराब पीने के दौरान कहासुनी, विवाद में सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी की बेटी का था जन्मदिन

पार्टी मुझे निकालती मैं खुद बाहर हो गई : संतोष

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष संतोष भंडारी के मुताबिक उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पार्टी निकालती वह खुद बाहर हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्रांद के कुछ लोग भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। जो हर साल हारने के लिए चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed