फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two Youth arrested for Wildlife Smuggling In kedarnath Prabhag, one absconding

उत्तराखंड: केदारनाथ प्रभाग में सक्रिय हुए वन्य जीव तस्कर, दो लोग गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 10 Apr 2020 05:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Apr 2020 05:06 PM IST
सार
Register For Event

  • आरोपियों से बंदूक, सात फंदे, टॉर्च हुई बरामद

विज्ञापन
Two Youth arrested for Wildlife Smuggling In kedarnath Prabhag, one absconding
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में लॉकडाउन के कारण जंगलों में वन्य जीव तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। एक बार फिर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करी में संलिप्त होने की आशंका में जंगल से आ रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मौका पाते ही एक फरार हो गया। आरोपियों से बंदूक, सात फंदे, टॉर्च व अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों को भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


वन्य जीव प्रभाग की ओर से तीन अप्रैल को भी हथियार के साथ जंगल की ओर से आ रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए इन दिनों रेंज अधिकारी टीम बनाकर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को वन अधिकारियों को सूचना मिली कि कुछ लोग मंडल बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में शिकार के लिए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने वन क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे उनातोली तोक में टीम को कुछ लोग मिले उनसे पूछताछ की तो एक व्यक्ति मौका पाते ही फरार हो गया, जबकि सोहन लाल व महेंद्र सिंह दोनों ग्राम-कोटेश्वर, चमोली को पुलिस ने पकड़ लिया। प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि दोनों लोगों से बंदूक, सात फंदे, टॉर्च व अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों से जंगल में जाने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed