फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck accident near Asharodi Dehradun accident for the second consecutive day today

देहरादून: आशारोड़ी के पास आज एक और ट्रक हादसा, लगतार दूसरे दिन दुर्घटना, कोई जनहानि नहीं

Sat, 26 Sep 2026 03:45 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
Truck accident near Asharodi Dehradun accident for the second consecutive day today
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून आशारोड़ी के पास एक और ट्रक हादसा हो गया। आज लगतार दूसरे दिन हादसा हुआ है। हालांकि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इससे पहले मोहब्बेवाला में शुक्रवार को हादसा हो गया। सहारनपुर की ओर से आ रहा ईंटों से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहले रोडवेज बस से टकराया और फिर सड़क किनारे हॉस्टल की दीवार पर पलट गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि ट्रक सीधे दीवार तोड़कर अंदर नहीं घुसा। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। हादसे का कारण प्रथमदृष्टया चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। एक सप्ताह में इस स्थान पर यह दूसरा हादसा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। एसएचओ पटेलनगर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि ईंटों से भरा ट्रक सहारनपुर की ओर से आ रहा था।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह से खत्म
ढाल पर अचानक चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वह पहले तो सामने चल रही एक बस से टकराया। इसके बाद जब उसने ट्रक को संभालना चाहा तो वह सड़क से उतर गया। ट्रक की गति इतनी तेज थी कि वह नाले को पार करते हुए हॉस्टल की दीवार पर लटक गया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस हादसे में चालक सहारनपुर निवासी चालक मसरूर को चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहब्बेवाला में एक सप्ताह में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले रविवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक के नीचे दबने एक कारोबारी की मौत हो गई थी। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद पुलिस की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भी लिखा गया था। पत्र में हादसों के कारणों की जांच कर इसके लिए उपाय करने के लिए कहा गया था। अगले दिन जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके का निरीक्षण किया और वहां पर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। बता दें कि इस स्थान पर इसी वर्ष सात हादसे हो चुके हैं जिनमें दो लोगों की जान जा चुकी है।

 

हॉस्टल में घुसता तो बड़ा हादसा हो जाता

हादसे के बाद ट्रक हॉस्टल की दीवार पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक अगर सीधे दीवार तोड़कर अंदर दाखिल होता तो हॉस्टल की मुख्य बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था। इससे वहां रह रहे छात्रों की जान पर भी संकट आ सकता था। यह हॉस्टल क्षेत्र की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है।

ये भी पढे़ं...रुड़की में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का था शक, डबल मर्डर से दहला गांव

आधा किलोमीटर तक लग चुकी हैं रंबल स्ट्रीप

मोहब्बेवाला में इस स्थान पर कई किलोमीटर लंबा ढलान है। इस पर सहारनपुर की ओर से आते हुए भारी वाहनों की गति अचानक तेज हो जाती है। इससे कई बार ब्रेक नहीं लगते तो कुछ मामलों में चालक की अपनी गलती से ट्रक अनियंत्रित हो जाते हैं। जिला प्रशासन ने जब इस मामले में सख्ती दिखाई तो एनएच की ओर से एहतियात के तौर पर यहां आधे किलोमीटर के दायरे में रंबल स्ट्रीप लगाई हैं। ताकि वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके। बावजूद इसके अब यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed