{"_id":"791bff2bd663f06e932b89998caef147","slug":"teenager-molested-beaten-at-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
अमर उजाला, रुड़की/कलियर
Updated Sat, 07 Sep 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र से रुड़की में रिश्तेदार के घर आई किशोरी से कुछ मनचले युवकों ने छेड़खानी की। 13 वर्षीय किशोरी कलियर के निकटवर्ती एक गांव में अपने मामा के घर आई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को वह अपनी मौसी के घर गई थी। लौटते समय गांव के ही तीन युवकों ने उसे घेर लिया और छेड़खानी करनी शुरू कर दी।
पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव
विज्ञापन
विरोध करने पर तीनों मनचलों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट से किशोरी बेहोश हो गई। शनिवार सुबह तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ था।
पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर रिक्शा से कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
