फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Dev Suman University Student union election on September 29 federation election on 1 October

श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव; एक अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

Thu, 10 Sep 2026 08:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 10 Sep 2026 08:05 PM IST
सार
Register For Event

परिसर और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर को छात्र संघ के लिए मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी। जबकि एक अक्तूबर को छात्र महासंघ चुनाव होंगे।

विज्ञापन
Sri Dev Suman University Student union election on September 29 federation election on 1 October
छात्र संघ चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 सितंबर को छात्रसंघ निर्वाचन कराया जाएगा। इसके बाद एक अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन संपन्न होगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद छात्र संघ व छात्र महासंघ चुनाव तिथियां तय की गई।

विज्ञापन

सिर पर खतरे की छत, दांव पर जिंदगियां: मसूरी में 150 साल पुराने बदहाल भवनों में बसे हैं परिवार, डर में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एके महाजन के निर्देश पर विवि प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव के लिए तिथि जारी की है। पीएलएमएस परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने बताया कि परिसर और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर को छात्र संघ के लिए मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी। जबकि एक अक्तूबर को छात्र महासंघ चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed